Sunday, April 19, 2026
spot_img
Homeउत्तराखण्डअल्मोड़ा-रानीखेत हाईवे पर लगा जाम जंगल में आग लगने के कारण

अल्मोड़ा-रानीखेत हाईवे पर लगा जाम जंगल में आग लगने के कारण

रानीखेत(अल्मोड़ा)। घिंघारीखाली के पास जंगल में रविवार देर शाम आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। बेकाबू आग अल्मोड़ा-रानीखेत हाईवे तक पहुंच गई। हाईवे किनारे उठती आग की लपटों और दूर-दूर तक फैल चुके घने धुएं के चलते इसमें वाहनों का संचालन रोकना पड़ा। धुएं से सड़क का दिखना बंद हो गया तो वाहन चालकों ने वाहनों के ब्रेक खींच लिए। घिंघारीखाल के जंगल में लगी आग अल्मोड़ा-रानीखेत हाईवे तक पहुंच गई। ऐसे में आग और धुएं के चलते इस हाईवे पर वाहनों की आवाजाही रोकनी पड़ी और यहां लंबा जाम लगा रहा। ऐसे में यहां लंबा जाम लग गया और यात्रियों को खासी दिक्कत झेलनी पड़ी।सूचना के बाद अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद हाईवे किनारे आग बुझाकर आवाजाही शुरू कराई गई। इस घटना में तीन हेक्टेयर से अधिक जंगल जल गया।

कोट – घिंघारीखाल के पास अल्मोड़ा-रानीखेत हाईवे पर जंगल में आग लगने की सूचना मिली थी। टीम को मौके पर भेजकर आग बुझाई गई। – वंश नारायण यादव, प्रभारी अग्निशमन विभाग, रानीखेत।

कोट – घिंघारीखाल में आग लगने से काफी नुकसान हुआ है। अराजक तत्व जंगल में आग लगा रहे हैं। लोगों को जंगलों की सुरक्षा के प्रति जागरूकता दिखानी होगी। वन विभाग तत्परता से जंगलों की सुरक्षा में जुटा है। – तापस मिश्रा, वन क्षेत्राधिकारी, रानीखेत।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments