Tuesday, April 14, 2026
spot_img
Homeउत्तराखण्डकाशीपुर हाईवे का मामला कारोबारी समेत चार दोस्त बाल-बाल बचे बाइक सवारों...

काशीपुर हाईवे का मामला कारोबारी समेत चार दोस्त बाल-बाल बचे बाइक सवारों ने की फायरिंग

काशीपुर हाईवे पर स्कॉर्पियो सवार एक कारोबारी और उसके साथियों पर बाइक सवार तीन युवकों ने फायरिंग की। गनीमत रही कि गोली वाहन में लगी। यूपी क्षेत्र होने के कारण बिलासपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाकर जांच शुरू कर दी है। आसपास के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।मनिहार खेड़ा बिलासपुर (रामपुर) निवासी विजय ने बताया कि उनका कार बाजार नाम से पुराने वाहनों का कारोबार है। रविवार देर रात 11:30 बजे अपने साथियों नजर अली, महेश और रवि के साथ किसी कार्य से रुद्रपुर के गावा चौक आए थे। लौटते समय फ्लाईओवर के पास पीछे से आए बाइक सवार तीन युवकों ने उनकी स्कॉर्पियो पर पिस्टल से फायर झोंक दिया।

अचानक हुई फायरिंग से घबराए विजय ने वाहन को तेज गति से निकाल लिया और सीधे आदर्श कॉलोनी पुलिस चौकी पहुंचकर घटना की सूचना दी। घटनास्थल यूपी के बिलासपुर क्षेत्र के रुद्र-बिलास चौकी क्षेत्र में आता है। इस पर स्थानीय पुलिस ने यूपी पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची यूपी पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर युवकों से पूछताछ की। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक, मामले में पुरानी रंजिश की बात सामने आ रही है।सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि मामले की जांच यूपी पुलिस कर रही है। अगर सहयोग की आवश्यकता पड़ी तो मदद की जाएगी।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments