Monday, April 20, 2026
spot_img
Homeअपराधयूपी से खालिस्तानी आतंकी गिरफ्तार 30 वर्षों से फरार मंगत सिंह अरेस्ट...

यूपी से खालिस्तानी आतंकी गिरफ्तार 30 वर्षों से फरार मंगत सिंह अरेस्ट एटीएस की बड़ी कार्रवाई

आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) ने बड़ी कार्रवाई की है। 30 वर्षों से फरार चल रहे खालिस्तानी आतंकी मंगत सिंह उर्फ मंगा को पकड़ा है। मंगत पर 25 हजार रुपये का इनाम था।उत्तर प्रदेश एटीएस ने बुधवार देर रात प्रतिबंधित आतंकी संगठन खालिस्तान कमांडो फोर्स (KCF) के आतंकी मंगत सिंह उर्फ मंगा को गिरफ्तार किया है। उस पर 25,000 रुपये का इनाम था। नोएडा यूनिट और गाजियाबाद पुलिस की संयुक्त टीम ने उसे गिरफ्तार किया है। मूलरूप से पंजाब के अमृतसर के मझीटा का रहने वाले मंगत सिंह का भाई संगत सिंह प्रतिबंधित संगठन खालिस्तान कमांडो फोर्स (केसीएफ) का प्रमुख था। संगत सिंह को साल 1990 में पंजाब पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया था। मंगत सिंह भी इस संगठन का सक्रिय सदस्य था।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments