Sunday, April 26, 2026
spot_img
Homeअपराधथाने पहुंची युवती शादी की तारीख तय होने के बाद मुकरा युवक

थाने पहुंची युवती शादी की तारीख तय होने के बाद मुकरा युवक

रुड़की। हरिद्वार के रुड़की में युवती को शादी का झांसा देने के बाद युवक शादी से मुकर गया. जिसके बाद युवती ने पुलिस में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। रुड़की सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी मुलाकात करीब डेढ़ साल पहले रुड़की के एक युवक के साथ हुई थी। दोनों की मुलाकात प्यार में बदल गई। इसके बाद युवक ने उससे शादी करने का वादा किया। युवती का आरोप है कि शादी का वादा कर युवक डेढ़ साल से उसके साथ शारीरिक संबंध बना रहा था. वहीं उसने शादी का दबाव बनाया तो युवक मुकर गया।

इसके बाद युवती ने मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी। युवती के परिजनों ने युवक से बात की, लेकिन युवक शादी के लिए तैयार नहीं हुआ। युवती के परिजनों ने पुलिस से शिकायत करने की बात कही तो युवक और उसके परिजन शादी के लिए राजी हो गए। इसके बाद दोनों पक्षों में हुई बातचीत के दौरान 12 नवंबर को शादी की तारीख तय हो गई। अब युवती का आरोप है कि युवक फिर से शादी से इनकार कर रहा है। इतना ही नहीं बल्कि युवक घर से फरार हो गया है। पीड़ित युवती ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सिविल लाइन कोतवाली के एसएसआई अभिनव शर्मा ने बताया कि पूछताछ के लिए युवक को बुलाया गया है। मामले में दोनों पक्षों में सुलह कराने की कोशिश जारी है।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments