Wednesday, April 15, 2026
spot_img
Homeउत्तराखण्डस्थापना दिवस पर भाषा सेनानियों को नवाजा

स्थापना दिवस पर भाषा सेनानियों को नवाजा

उत्तराखंड राज्य नेपाली भाषा समिति का 46वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान भाषा सेनानियों और उत्कृष्ठ कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया। साथ ही सुंदर-सुंदर गीतों की प्रस्तुति दी गई। मंगलवार को गढ़ी कैंट स्थित गोरखाली सुधार सभा में आयोजित समारोह में समिति ने नेपाली भाषा के संरक्षण और संवर्धन पर जोर दिया। साथ ही समिति के कार्यों पर चर्चा की गई। सभा के अध्यक्ष पदम सिंह थापा ने कहा कि उत्तराखंड राज्य नेपाली भाषा समिति की स्थापना 1979 में दुर्गा मंदिर नेहरूग्राम में हुई थी। अगस्त 1992 में भारत के संविधान की आठवीं सूची में नेपाली भाषा को मान्यता मिली थी। समारोह में कविताओं और सुंदर गीतों की प्रस्तुति दी गई। इस मौके पर मधुसूदन शर्मा, मेग बहादुर थापा, कर्नल डीएस खड़काजी, कर्नल विक्रम सिंह थापा, मीडिया प्रभारी प्रभा शाह, अशोक वल्लभ शर्मा, उदय ठाकुर, गीता शर्मा, रीता विशाल, श्याम राना, राजेंद्र मल्ल, ओपी गुरूंग, पदम शाही, लीलावली क्षेत्री, एचबी राना आदि मौजूद रहे।I

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments