Friday, April 17, 2026
spot_img
Homeउत्तराखण्डमहिला कांग्रेस ने किया कैबिनेट मंत्री आवास कूच गिरिधारी लाल साहू के...

महिला कांग्रेस ने किया कैबिनेट मंत्री आवास कूच गिरिधारी लाल साहू के बयान पर बवाल

प्रदेश महिला कांग्रेस ने अंकिता भंडारी हत्या मामले में वीआईपी के खिलाफ कार्रवाई व कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरिधारी लाल साहू की ओर से महिलाओं पर दिए बयान के विरोध में प्रदर्शन कर कैबिनेट मंत्री के आवास कूच किया। पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोक दिया।प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने यमुना कॉलोनी स्थित कैबिनेट मंत्री के आवास का घेराव करने के लिए कूच किया। पुलिस ने यमुना कॉलोनी के मुख्य गेट से पहले बैरिकेडिंग लगा कर कार्यकर्ताओं को आवास तक जाने से रोक दिया। इसके बाद महिला कार्यकर्ता सड़क पर बैठ कर नारेबाजी करने लगीं। महिला कांग्रेस अध्यक्ष रौतेला ने कहा, अंकिता भंडारी हत्याकांड को तीन वर्ष हो चुके हैं, लेकिन अभी तक न्याय नहीं मिल पाया है।

हत्या मामले में जिस वीआईपी का जिक्र हुआ, उसे बचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाए हैं कि पिछले वर्षों में राज्य में जितने भी महिला अपराध के मामले हुए हैं, उनमें भाजपा नेताओं के नाम सामने आए हैं।कैबिनेट मंत्री के पति ने बयान दिया कि बिहार से 20-25 हजार रुपये में लड़कियां आसानी से मिल जाती हैं। कांग्रेस पार्टी इस बयान की कड़ी निंदा करती है। कांग्रेस कैबिनेट मंत्री से भी स्पष्टीकरण व उनके पति को सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग करती है। कहा कि एक तरफ भाजपा सरकारें बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा देती है, वहीं, भाजपा नेताओं की महिलाओं के प्रति मानसिकता को दर्शा रही है।पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया, जिन्हें बाद में रिहा किया गया। प्रदर्शन करने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष आशा मनोरमा शर्मा, महानगर अध्यक्ष उर्मिला ढौंडियाल थापा, पार्षद कोमल बोरा, संगीता गुप्ता, सविता सोनगर, रॉबिन त्यागी, पिया थापा, अनीता सकलानी, महासचिव पुष्पा पंवार, सुशीला शर्मा, अमृता कौशल, अनुराधा तिवारी, रितेश क्षेत्री, विनीत प्रसाद बंटू, गौरव समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments