Wednesday, November 5, 2025
advertisement
Homeउत्तराखण्डनगर निगम ने डेंगू से बचने के लिए किया जागरूक

नगर निगम ने डेंगू से बचने के लिए किया जागरूक

राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर नगर निगम की टीम ने क्षेत्र के सभी वार्डों में जागरूकता अभियान चलाते हुए लोगों को डेंगू से बचाव के तरीके बताए। इस दौरान लोगों से अपने घर के आस पास साफ सफाई रखने की अपील भी की गई।वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी तरुण मिश्रा के निर्देशन में नगर निगम के सभी 60 वार्डों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुए। इस दौरान नगर निगम की टीम ने क्षेत्र के करीब आधा दर्जन कॉलेज और स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित कर बच्चों को पंपलेट वितरित किए। सरकारी कार्यालयों में भी नगर निगम की टीम ने लोगों को जागरूक किया।

Iवरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी तरुण मिश्रा ने बताया कि डेंगू एक जानलेवा बीमारी है। जो कि मच्छर के काटने से होती है। यह मच्छर साफ पानी में पनपता है। जिससे बचने के लिए लोगों को अपने घरों के आस-पास साफ सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। घर में मौजूद कूलर के साथ अन्य खाली बर्तनों में पानी एकत्रित नहीं होने देना चाहिए। समय-समय पर कूलर की टंकी की सफाई करनी चाहिए।लोगों को खुद के साथ अन्य लोगों को भी इस बारे में जागरूक करना चाहिए। जन सहभागिता से ही डेंगू के डंक पर काबू पाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि यह जागरूकता अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस दौरान टीम में विकास चौधरी, सुनील मलिक, सुनील कुमार, धीरेंद्र सेमवाल, अर्जुन सिंह आदि मौजूद रहे।I

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments