Friday, May 15, 2026
spot_img
Homeउत्तराखण्डअब मोर कर रहे किसानों को परेशान

अब मोर कर रहे किसानों को परेशान

डोईवाला। वन सीमा से सटे माजरी ग्रांट के कई गांवों में मोर का समूह खेतों में तैयार हो रही तोरिया और सरसों को नुकसान पहुंचा रहा है। किसानों को फसल बचाने के लिए देर शाम तक खेतों की पहरेदारी करनी पड़ रही है।किसानों के लिए अब तक हाथी और जंगली सुअर परेशानी का सबब बने हुए थे। खेतों को नुकसान पहुंचाने वालों में अब मोर भी शामिल हो गए हैं। माजरी ग्रांट के शेरगढ़, लालतप्पड़ आदि क्षेत्रों में किसानों की ओर बोई गई तोरिया और सरसों को मोर नुकसान पहुंचा रहे हैं। वनों से आ रहे मोर तोरिया और सरसों के पौधों को खा रहे हैं। ऐसे में फसल को बड़े पैमाने पर क्षति पहुंच रही है। किसान और पूर्व प्रधान राजकुमार राज ने बताया कि वन सीमा के नजदीक वाले खेतों में मोर नुकसान पहुंचा रहे हैं। मोर तैयार हो रहे पौधे को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर रहे हैं। इससे पहले किसान उन्हें भगाने आता है तो उड़कर जंगल में चले जा रहे हैं। अब तक कई बीघा फसल क्षतिग्रस्त हो चुकी है। उन्होंने बताया कि वन विभाग को समस्या से अवगत कराया गया है। बड़कोट रेंज अधिकारी धीरज रावत ने बताया कि समस्या का संज्ञान लिया जा रहा है।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments