Saturday, April 18, 2026
spot_img
Homeउत्तराखण्डचिकित्सकों की सलाह पर किया गया हायर सेंटर रेफर भालू ने किया...

चिकित्सकों की सलाह पर किया गया हायर सेंटर रेफर भालू ने किया महिला पर हमला बुरी तरह घायल

बड़कोट में अचानक भालू ने एक महिला पर हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। स्थानीय ग्रामीणों ने महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़कोट पहुंचाया। जहां चिकित्सकों द्वारा महिला का उपचार शुरू किया गया। वन क्षेत्राधिकार रवांई रेंज अपर वन प्रभाग बडकोट द्वारा बताया गया कि सुबह अमरा देवी पत्नी गजेंद्र सिंह निवासी ग्राम बड़कोट पर स्थान नोनीयाली नामे तोक में अचानक भालू द्वारा हमला कर दिया गया। जिस कारण महिला घायल हो गई। वन क्षेत्र अधिकारी ने बताया गया है कि महिला को प्राथमिक उपचार दिए जाने के पश्चात एवं चिकित्सकों की सलाह पर उक्त महिला को हायर सेंटर रेफर के किया गया है।वन विभाग की टीम क्षेत्र में तैनात है।इधर सीएचसी के प्रभारी डा अंगद सिंह राणा ने बताया महिला के सिर पर अधिक चोट आई है। एतिहात के लिए घायल महिला को हायर सेंटर देहरादून रेफर किया गया है।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments