Saturday, April 18, 2026
spot_img
Homeअपराधहरकी पैड़ी क्षेत्र में 500 के 17 नकली नोटों के साथ एक...

हरकी पैड़ी क्षेत्र में 500 के 17 नकली नोटों के साथ एक गिरफ्तार

हरिद्वार। हरकी पैड़ी क्षेत्र में नकली नोटों को चराते हुए पुलिस ने बागपत निवासी एक युवक को रंगे हाथों की गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से पांच 500-500 के 17 नकली नोट बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार रविवार को रोड़ीबेलवाला चौकी प्रभारी यशवीर सिंह नेगी आरक्षी पवन, लखन के साथ चेकिंग कर रहे थे। तभी उन्हें जानकारी मिली हरकी पैड़ी से सटे क्षेत्र में भीड़ के बीच एक युवक नकली नोट चलाने की फिराक में घूम रहा है।

जानकारी मिलते ही उन्होंने मौके पर पहुंच कर दबिश दी, जहां युवक पुलिस कर्मियों को देखते ही भागने की कोशिश करने लगा। पीछाकर कुछ दूरी पर जाकर उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने अपना दिनेश निवासी ग्राम सांकरौद थाना खेकड़ा जिला बागपत उत्तर प्रदेश बताया। आरोपी के कब्जे से 500 रुपये के 17 नकली नोट कुल 8500 रुपये बरामद किए गए हैं। पूछताछ में उसने बताया है कि नकली नोट मेरठ से लेकर आया था और इन्हें हरिद्वार क्षेत्र में भीड़ का फायदा उठाकर चलाने की कोशिश कर रहा था।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments