Sunday, May 17, 2026
spot_img
Homeउत्तराखण्डसेलाकुई में भी दिखा आक्रोश पुलिस बल तैनात सिडकुल में श्रमिकों का...

सेलाकुई में भी दिखा आक्रोश पुलिस बल तैनात सिडकुल में श्रमिकों का प्रर्दशन पुलिस ने हिरासत में लिए

सिडकुल औद्योगिक में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे श्रमिकों और पुलिस के बीच तनाव की स्थिति देखी गई। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने सड़क पर प्रदर्शन कर रहे 50 से ज्यादा श्रमिकों को हिरासत में ले लिया। बाद में मामला शांत होने पर मुचलका भरकर सभी को छोड़ दिया गया। व्यवस्था बनाने के चलते मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।सिडकुल की विभिन्न कंपनियों के श्रमिक पिछले कई दिनों से अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बीच, कुछ कंपनियों के प्रबंधन और श्रमिकों के बीच सहमति बनने के बाद, मांगें पूरी होने पर कई श्रमिक काम पर लौट आए हैं। हालांकि, कुछ कंपनियों के श्रमिक अब भी अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं और उनका प्रदर्शन लगातार जारी है, जिसके चलते औद्योगिक क्षेत्र में अशांति का माहौल बना हुआ था।इस पूरे घटनाक्रम पर सहायक श्रम अधिकारी प्रशांत कुमार ने स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने बताया कि प्रशासन श्रमिकों की समस्याओं को लेकर पूरी तरह गंभीर है और उनकी हर जायज परेशानी को सुना जा रहा है। अधिकांश श्रमिक वापस अपने काम पर लौट चुके हैं, जो श्रमिक अभी भी सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं, उन्हें कुछ तत्वों की ओर से गुमराह किया जा रहा है।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments