रुद्रपुर के न्यू डिवाइन सिटी क्षेत्र में स्थित एक कबाड़ के गोदाम में बृहस्पतिवार को अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास लगातार जारी है। आग इतनी तेज है कि दूर-दूर तक धुएं का गुबार दिखाई दे रहा है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है, जिसके चलते आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। राहत एवं बचाव कार्य जारी है।
मचा हड़कंप रुद्रपुर के न्यू डिवाइन सिटी क्षेत्र में कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग
RELATED ARTICLES







