Sunday, September 21, 2025
Google search engine
Homeउत्तराखण्डभीषण गर्मी में हाथ से पंखा झलने को मजबूर हो रहे मरीज

भीषण गर्मी में हाथ से पंखा झलने को मजबूर हो रहे मरीज

हल्द्वानी। भीषण गर्मी से मरीज और तीमारदार भी परेशान हैं। लो वोल्टेज के कारण बेस अस्पताल में पंखे भी सही ढंग से नहीं चल रहे हैं। महिला वार्ड और बच्चा वार्ड में भर्ती मरीजों के लिए तीमारदारों खुद पंखे की व्यवस्था कर रहे हैं। शनिवार को कुछ मरीज खुद से हाथ का पंखा झलते नजर आए। बेस अस्पताल के दो मंजिल में महिला वार्ड और बच्चा वार्ड है। भीषण गर्मी में महिला वार्ड में कूलर तक की व्यवस्था नहीं थी। कुछ मरीज घर से पंखे की व्यवस्था कर गर्मी से राहत पा रहे हैं। बच्चा वार्ड में परिजन हाथ से पंखा झलते दिखे। हालांकी इस वार्ड में एक कूलर है जो लोगों के हिसाब से नाकाफी साबित हो रहा है। कूलर को लेकर तीमारदारों में बहस भी हो रही है। कुछ वार्डों में कूलर न चलने के कारण भी मरीज परेशान नजर आए। पीएमएस डॉ. केके पांडे ने बताया कि अस्पताल प्रबंधन भविष्य में व्यवस्थाएं दुरुस्त करेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine






Most Popular

Recent Comments