Sunday, April 19, 2026
spot_img
Homeउत्तराखण्डभीमताल में सिलिंडर के लिए परेशान रहे लोग

भीमताल में सिलिंडर के लिए परेशान रहे लोग

भीमताल (नैनीताल)। नगर क्षेत्र में घरेलू और व्यावसायिक सिलिंडर नहीं मिलने से लोग परेशान हैं। गैस गोदाम के चक्कर लगाने के बाद भी लोगों को सिलिंडर के लिए भटकना पड़ रहा है। छोटे रेस्टोरेंट संचालकों को व्यावसायिक सिलिंडर नहीं मिलने से उनका कारोबार ठप है। रेस्टोरेंट संचालकों का आरोप है कि बड़े होटल कारोबारियों को व्यावसायिक सिलिंडर दे दिए जा रहे हैं जबकि छोटे कारोबारियों की अनदेखी हो रही है। नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में होम डिलीवरी नहीं होने से भी लोगों में नाराजगी है। क्षेत्र के समीर नायक ने कहा कि घरेलू गैस सिलिंडर नहीं मिलने से लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। लोगों ने जिला प्रशासन से होम डिलीवरी सुचारु करने और व्यावसायिक सिलिंडर उपलब्ध कराने की मांग की है।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments