Monday, May 4, 2026
spot_img
Homeअपराधपिस्टल और तमंचे भी बरामद वारदात को अंजाम देने की फिराक में...

पिस्टल और तमंचे भी बरामद वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे दो बदमाश रुड़की में दबोचे

पुलिस ने दो आरोपियों को पिस्टल और तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। ये दोनों आरोपी कांवड़ यात्रा के दौरान वारदात करने की फिराक में घूम रहे थे। दोनों आरोपियों ने शहर और देहात के कई लोगों के नाम पुलिस को बताए हैं। वहीं, कई ऐसे लोगों के नाम भी सामने आए हैं जिन्हें आरोपी असलाह बेच चुके हैं।शुक्रवार को गंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आरके सकलानी टीम के साथ सालियर में विवेकानंद कॉलेज की ओर जाने वाले रास्ते पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान दो संदिग्ध पुलिस को देखकर भागने लगे।

पुलिस ने तुरंत रिजवान निवासी बंदा रोड माहिग्रान रोड व सलमान उर्फ लाखा निवासी रामपुर थाना कोतवाली गंगनहर को पकड़ लिया। इनकी तलाशी ली गई तो 32 बोर का पिस्टल, तमंचा और कारतूस बरामद हुए। दोनों आरोपियों ने पूछताछ में कई लोगों से संपर्क होना बताया जिन्हें वह असलाह बेच चुके हैं। अब पुलिस उन सभी की जांच कर रही है। पूछताछ में पता चला है कि ये मेरठ के साजिद से अवैध हथियार खरीदते थे।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments