Saturday, April 18, 2026
spot_img
Homeअपराधपूछताछ में जुटी पुलिस नाबालिग लड़की को भगा ले जाने वाला आरोपी...

पूछताछ में जुटी पुलिस नाबालिग लड़की को भगा ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार

विकासनगर। नाबालिग लड़की को बहला-फुसला कर भगाकर ले जाने वाले आरोपी को दून पुलिस ने टनकपुर (जिला चंपावत) से गिरफ्तार किया है. साथ ही नाबालिग लड़की को सकुशल बरामद कर लिया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजने की कार्रवाई की गई है। थाना सहसपुर में एक महिला ने प्रार्थना पत्र दिया था, जिसमें बताया गया था कि उसकी नाबालिग बेटी (उम्र 15 वर्ष) को एक व्यक्ति भगाकर ले गया है. प्रार्थना पत्र मिलने के बाद सहसपुर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के आदेशानुसार प्रभारी निरीक्षक सहसपुर द्वारा एक टीम का गठन किया गया।

टीम ने आरोपी के मोबाइल को सर्विलांस पर लगाया और लोकेशन की जानकारी ली। जानकारी मिलने के बाद लखीमपुर खीरी और बरेली (उत्तरप्रदेश) में आरोपी के ठिकानों पर दबिश दी गई। सोशल मीडिया के माध्यम से भी प्रसार किया गया, तभी पुलिस को अपहृता और आरोपी के टनकपुर में होने की जानकारी मिली। दून पुलिस ने इस संबंध में थाना टनकपुर को अवगत कराया। जिस पर टनकपुर पुलिस ने संदिग्ध रूप से घूमने वाले एक युवक और एक युवती के संबध में सहसपुर पुलिस को सूचित किया। सहसपुर थाना के वरिष्ठ उप निरीक्षक शिशुपाल राणा ने बताया कि जानकारी मिलने के बाद तत्काल टनकपुर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पीड़िता के बयानों के आधार पर आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं सहित पोक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई। उन्होंने कहा कि आरोपी 26 साल का है और लखीमपुर खीरी का निवासी है।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments