Monday, April 27, 2026
spot_img
Homeअपराधपड़ताल में जुटी पुलिस रामनगर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला महिला का...

पड़ताल में जुटी पुलिस रामनगर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला महिला का शव

रामनगर। नैनीताल जिले के रामनगर क्षेत्र के मोहल्ला भवानीगंज इलाके में एक महिला का घर पर शव मिला। घटना के समय परिजन घर पर मौजूद नहीं थे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला महिला का शव। बीते दिन महिला के परिजन जरूरी काम से घर से बाहर गए हुए थे और महिला घर पर अकेली थी। शाम को जब महिला के परिजन घर वापस आए तो उन्होंने काफी दरवाजे खटखटा तो महिला ने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद वह दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे तो वो हैरान हो गए, कमरे में महिला का शव पड़ा हुआ था।परिजन उसे आनन-फानन में हॉस्पिटल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के जांच में जुटी रामनगर पुलिस। पुलिस को तत्काल सूचना दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की पड़ताल की। जिसके बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है। प्रथम दृष्टया में पुलिस घटना को खुदकुशी मान रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. वहीं घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम छाया हुआ है।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments