Wednesday, April 15, 2026
spot_img
Homeउत्तराखण्डदून-दिल्ली एक्सप्रेसवे किराये में बदलाव की तैयारी वॉल्वो और एसी बसों का...

दून-दिल्ली एक्सप्रेसवे किराये में बदलाव की तैयारी वॉल्वो और एसी बसों का समय तय

उत्तराखंड परिवहन निगम की ओर से दून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर संचालन के लिए वॉल्वो और एसी बसों का समय निर्धारित किया गया है। सुबह चार बजे से लेकर रात 11:30 बजे तक बसों का संचालन किया जाएगा। एक्सप्रेसवे पर बसों का ट्रायल शुरू कर दिया गया है। समय और दूरी का आकलन कर किराये में भी बदलाव किया जा सकता है। सहायक महाप्रबंधक प्रतीक जैन ने बताया कि दून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर आठ वॉल्वो और छह एसी बसों का संचालन किया जाएगा। पहली एसी बस चार बजे दून से निकलेगी। दिल्ली से पहली बस सुबह नौ बजे रवाना होगी।दून से अंतिम बस रात 11:05 बजे रवाना होगी जबकि दिल्ली से अंतिम बस रात 10 बजे आएगी। फिलहाल ट्रायल के लिहाज से कुछ बसों को भेजा गया है। जल्द ही सभी 14 बसों का संचालन शुरू किया जाएगा।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments