Wednesday, May 6, 2026
spot_img
Homeउत्तराखण्डबारिश तूफान और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार प्रदेश में...

बारिश तूफान और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार प्रदेश में आज भी बदला रहेगा मौसम

उत्तराखंड में आज बुधवार को भी मौसम बदला हुआ रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार पर्वतीय जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश, तूफान और 3600 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं।इसके अलावा पर्वतीय जिलों में बिजली चमकने और 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मसूरी में पांचवें दिन भी झमाझम बारिश
मसूरी में मंगलवार को लगातार पांचवें दिन भी मूसलाधार बारिश जारी रही, जिससे जनजीवन प्रभावित हो गया। बारिश के चलते मालरोड पर कई स्थानों पर जलभराव हो गया, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालात ऐसे रहे कि लोगों को सड़क पार करने के लिए रेलिंग का सहारा लेना पड़ा।मंगलवार को दिनभर रुक-रुक कर हुई बारिश के कारण आवाजाही प्रभावित रही। ठंडी हवाओं और लगातार बरसात से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। खराब मौसम के चलते पर्यटक भी ज्यादातर समय होटलों में ही कैद रहने को मजबूर रहे, जिससे पर्यटन गतिविधियों पर असर पड़ा। स्थानीय व्यापारियों ने बताया कि लगातार बारिश से कारोबार भी प्रभावित हो रहा है।

विभाग गंभीर नहीं
मालरोड पर जलभराव से लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। कई जगह लोगों को पानी में होकर गुजरना पड़ा, वहीं रेलिंग के सहारे सड़क पार करनी पड़ी। रखरखाव की जिम्मेदारी संभाल रहे लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल ने कहा कि मालरोड की स्थिति चिंताजनक है और विभाग इस ओर गंभीर नहीं दिख रहा है।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments