Saturday, May 9, 2026
spot_img
Homeअपराधलूटपाट कर पुल से नीचे फेंका मोबाइल खोजने के बहाने युवक को...

लूटपाट कर पुल से नीचे फेंका मोबाइल खोजने के बहाने युवक को अगवा कर ले गए बदमाश

आईटी पार्क में नौकरी करने वाले युवक के साथ लूटपाट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। आरोप है कि दो बदमाश युवक को मोबाइल खोजने में मदद के बहाने से स्कूटी पर बैठाकर जामुनवाल में सुनसान इलाके में ले गए, जहां उसके साथ मारपीट और लूटपाट करने के बाद उसे पुल से नीचे फेंक दिया। गंभीर हालत में युवक दून अस्पताल में भर्ती है। पुलिस का कहना कि घटना की सत्यता जांचने के लिए टीम गठित की गई है क्योंकि युवक सीसीटीवी में प्रेम पूर्वक स्कूटी सवार युवकों के साथ बैठकर जाता दिखाई दे रहा है।कांवली रोड लक्ष्मण चौक निवासी आकाश(23) आईटी पार्क में नौकरी करता है। बृहस्पतिवार देर रात करीब दो बजे उसकी शिफ्ट खत्म हुई थी। वह रायपुर थाना क्षेत्र स्थित सहस्रधारा क्रॉसिंग के पास कैब का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान स्कूटी सवार दो युवक उसके पास पहुंचे। उन्होंने बताया कि उनका मोबाइल फोन खो गया है और उसे ढूंढने में मदद करने की बात कहकर आकाश को अपनी बातों में उलझा लिया।

दोनों युवक आकाश को स्कूटी पर बैठाकर रायपुर क्षेत्र से प्रेमनगर थाना क्षेत्र के जामुनवाला ले गए। वहां सुनसान जगह पर उसके साथ मारपीट की और उससे करीब 600 रुपये नकद, दो मोबाइल फोन और बैग लूट लिया। इसके बाद आरोपी उसे जामुनवाला स्थित पुल से नीचे फेंककर फरार हो गए। घटना में आकाश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी कमर की हड्डी टूट गई है और वह दून अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है।पीड़ित के पिता ने प्रेमनगर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। घटना की जांच के लिए टीम बनाई गई है। पीड़ित युवक के भी बयान लिए जाएंगे और जो भी तथ्य निकलकर सामने आयेंगे उनके आधार पर मामले में कार्रवाई होगी। – प्रमोद कुमार, एसपी सिटी

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments