Sunday, May 10, 2026
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशढोल नगाड़ों के साथ निकली साईं की पालकी यात्रा

ढोल नगाड़ों के साथ निकली साईं की पालकी यात्रा

गोरखपुर। वसंत पंचमी के अवसर व साईं महोत्सव के स्थापना दिवस पर शुक्रवार को रेती चौक स्थित कालीबाड़ी मंदिर से ढोल नगाड़ों के बीच साईं बाबा की पालकी यात्रा निकाली गई। इस दौरान भजन-कीर्तन ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। साथ ही शाम को कालीबाड़ी मंदिर में भजन का आनंद भी श्रद्धालुओं ने लिया।साईं सेवा संस्थान की ओर से शोभायात्रा सुबह 11 बजे निकाली गई। पालकी के साथ मां सरस्वती, भगवान शिव, मां पार्वती व बजरंगबली की झांकियां भी रहीं। शोभायात्रा में गायक सुजीत सैनी श्रद्धालुओं को भजन सुना रहे थे। वहीं, पालकी के पीछे ढोल नगाड़े भी बज रहे थे। शोभा यात्रा रेती चौक से चलकर घंटाघर, मदरसा चौक, लालडिग्गी, खूनीपुर, बक्शीपुर, एडी चौक, टाउनहॉल व माया बाजार होते हुए कालीबाड़ी मंदिर रेती चौक पहुंची। रास्ते में श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा का स्वागत किया। शाम को कालीबाड़ी मंदिर में भजन गायक नंदू मिश्रा ने साईं बाबा के एक से बढ़कर एक भजन प्रस्त किए। भजनों से पूरा परिसर भक्ति से सराबोर हो गया। अंत में श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर ठाकुर प्रसाद वर्मा, हरि गोविंद वर्मा, संतोष वर्मा आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments