Wednesday, November 5, 2025
advertisement
Homeअपराधभागकर बचाई जान युवक पर झोंके तीन फायर

भागकर बचाई जान युवक पर झोंके तीन फायर

रुद्रपुर। वार्ड 32 भूरारानी निवासी राजू ने पुलिस को बताया कि 29 अप्रैल की रात वह घर पर सो रहा था। इसी बीच रोहित सहनी निवासी तेल मिल परती काॅलोनी थाना बिलासपुर ने उसे फोन कर जरूरी काम से मिलने को घर से बाहर बुलाया। वह घर से 20 मीटर दूर खड़े रोहित सहनी, सन्नी और राहुल निवासी डिबडिबा थाना बिलासपुर के पास पहुंचा तो वहां पर इनके छह अज्ञात साथी भी आ गए। इसी बीच रोहित सहनी ने तमंचा निकालकर उस पर फायर झोंक दिया। गोली उसके कंधे के पास से होती हुई दुकान के शटर में जाकर लगी। वह जान बचाने के लिए अपने घर की ओर भागा। उसके पीछे से सन्नी और राहुल ने फिर से फायर किए गए।

दोनों गोलियां उसके कमर के पास से निकल गई और वह बाल बाल बच गया। आपसी विवाद को लेकर एक युवक पर घर तीन फायर झोंके गए। हमले में युवक ने भागकर जान बचाई। पुलिस ने तीन नामजद सहित नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। उसके शोर मचाने पर आसपड़ोस के लोग एकत्र हुए तो आरोपी तमंचे लहराते हुए जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। उसका कहना है कि आरोपी आपराधिक किस्म के हैं और उसको आरोपियों से जानमाल का खतरा बना हुआ है। पुलिस ने रोहित सहनी, सन्नी, राहुल और अज्ञात साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments