Monday, April 20, 2026
spot_img
Homeउत्तराखण्डटिहरी में स्कूल बंद बिगड़ा रहेगा मौसम दून समेत छह जिलों में...

टिहरी में स्कूल बंद बिगड़ा रहेगा मौसम दून समेत छह जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

प्रदेश के कई हिस्सों में शनिवार को तेज दौर की बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत टिहरी, पौड़ी, अल्मोड़ा, नैनीताल और बागेश्वर जिले के कुछ इलाकों में भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में बिजली चमकने के साथ कई दौर की तेज बारिश की चेतावनी है। अन्य जिलों में भी तेज दौर की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि जलवायु परिवर्तन और मौसम के बदले पैटर्न की वजह से इस बार मानसून की बारिश सामान्य से अधिक हो रही है। आने वाले दिनों की बात करें तो 18 सितंबर तक प्रदेशभर में तेज दौर की बारिश होने की संभावना है। वहीं, टिहरी में कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments