Sunday, April 26, 2026
spot_img
HomeUncategorizedपरिजनों ने जताई हत्या की आशंका सिडकुल कर्मी की संदिग्ध हालात में...

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका सिडकुल कर्मी की संदिग्ध हालात में मौत

दिनेशपुर। संदिग्ध हालात में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है।परिजनों के अनुसार गांव अमृतनगर नंबर एक निवासी सुजय हीरा (32) बृहस्पतिवार रात खाना खाकर घर से निकला था। रात को घर नही लौटा। सुबह घर से 100 मीटर दूर सुनसान जगह पर स्थित कमरे में उसका शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने कमरे से साक्ष्य जुटाए। मृतक के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं मिला।मृतक की बहन सुप्रिया ने बताया कि बृहस्पतिवार रात को कुछ लोगों ने उसके भाई को फोन करके बुलाया था। उसने भाई की हत्या की आशंका जताते हुए जांच की मांग की है। परिजनों की ओर से अभी तहरीर नही दी गई है। मृतक सिडकुल की कंपनी में काम करता था। ग्रामीणों ने बताया कि युवक नशे का आदि था।सीओ डीआर वर्मा ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद माैत के असली कारणों का पता चल पाएगा।

युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
किच्छा। विकास काॅलोनी में एक युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। आरिस (20) निवासी बीस फुटा रोड को बृहस्पतिवार शाम सीएचसी लाया गया। जहां डाक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। संवाद

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments