Wednesday, September 23, 2026
Homeउत्तराखण्डघर-घर होने लगा गायन चीर बंधन के साथ जिले में खड़ी होली...

घर-घर होने लगा गायन चीर बंधन के साथ जिले में खड़ी होली शुरू

अल्मोड़ा में रंग एकादशी पर रंग पड़ने के साथ ही जिले में खड़ी होली का आगाज हो गया है। शुक्रवार को जगह-जगह चीर बंधन के साथ खड़ी होली का गायन किया गया। घर-घर में महिलाओं की होली भी शुरू हो गई है। गांवों में मंदिरों में होली का गायन किया गया। यहां कैली बांधी चीर हो रघुनंदन राजा गणपति बांधे चीर हो रघुनंदन राजा.. आदि गीतों का गायन किया। एकादशी से ही गांवों में महिलाओं और पुरुषों की टोलियां दिन और रात में घर- घर जाकर होली गायन शुरू करते हैं। जिले के नया संग्रौली, कांडे, गणाऊं, भाबू, बिराड़, मल्ला बिनौला, कनरा, बचकांडे, छाना गांव में खड़ी होली की शुरुआत हुई।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments