Tuesday, April 28, 2026
spot_img
Homeउत्तराखण्डएसएसपी ने बंद कराया था बार रोमियो लेन प्रकरण पुलिस मुख्यालय ने...

एसएसपी ने बंद कराया था बार रोमियो लेन प्रकरण पुलिस मुख्यालय ने 24 घंटे में मांगी रिपोर्ट

रोमियो लेन बार प्रकरण में पुलिस मुख्यालय ने भी कड़ा रुख अपनाया है। मुख्यालय ने पूरे मामले को स्पष्ट करते हुए 24 घंटे के भीतर रिपोर्ट मांगी है। इसमें एडीजी कानून व्यवस्था डॉ. वी मुरुगेशन, आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप और एसएसपी देहरादून प्रमेंद्र सिंह डोबाल से तथ्यात्मक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है।घटनाक्रम गत शनिवार रात करीब 12.30 बजे का है। देहरादून के सभी बार और पब आदि को रात में 11 बजे तक खुलने की अनुमति है। पिछले दिनों ब्रिगेडियर मुकेश जोशी हत्याकांड के बाद इसमें और सख्ती कर दी गई थी। इसके बाद देहरादून पुलिस ने ज्यादातर पब और बार के सीसीटीवी कैमरों की निगरानी अपने हाथ में ले ली थी। गत शनिवार को भी यही हुआ कि तय समयावधि के करीब डेढ़ घंटे बाद तक बार के बाहर भीड़ लगी हुई थी।

इस पर वहां पुलिस टीमें बार बंद कराने पहुंचीं लेकिन संचालक मनमानी पर उतर आया।इसके बाद खुद एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल को हस्तक्षेप करना पड़ा। उन्होंने वहां जाकर पूरे स्टाफ को भूतल पर खड़ा कर हिदायत दी और समयसीमा का पालन करने के निर्देश दिए। इसके बाद बार खाली हो पाया। चूंकि इस मामले में पुलिस के एक आला अधिकारी का नाम भी आ रहा है तो इसकी संवेदनशीलता और बढ़ गई है। ऐसे में घटनाक्रम के संबंध में जब समाचार प्रकाशित हुए तो सोशल मीडिया पर भी तमाम प्रतिक्रिया आने लगीं। इस पर पुलिस मुख्यालय ने कड़ा रुख अपनाते हुए तीनों अधिकारियों से रिपोर्ट 24 घंटे के अंदर मांग ली है।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments