Wednesday, January 14, 2026
advertisement
Homeउत्तराखण्डजनजाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री का हुआ स्वागत

जनजाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री का हुआ स्वागत

कालसी। भारतीय जनता पार्टी जनजाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री नियुक्त होने के बाद पहली बार अपने पैतृक गांव बाढ़ौ पहुंचे भारत चौहान का ग्रामीणों ने पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया। भारत चौहान ने कहा कि भाजपा जनजाति के विकास और उत्थान के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। शीर्ष नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी दी है उस पर खरा उतरा जाएगा। इस अवसर पर चालदा मंदिर समिति खत कोरू के अध्यक्ष सीताराम चौहान, लोक अधिकरण के उपाध्यक्ष व पूर्व जिला जज राजेंद्र सिंह चौहान, डॉ. चतर सिंह चौहान, स्याणा कांति राम चौहान, लुदर सिंह चौहान, रणवीर सिंह चौहान, बारु चौहान, केसर सिंह चौहान, भोपाल सिंह चौहान, बहादुर सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments