Thursday, April 16, 2026
spot_img
Homeउत्तराखण्डखुले में कूड़ा फेंकने वालों पर होगी सख्ती

खुले में कूड़ा फेंकने वालों पर होगी सख्ती

रुद्रपुर। मेयर विकास शर्मा ने डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के कार्यों की कर अनुबंधित कंपनी को व्यवस्थाओं को सुधारने के निर्देश दिए। कहा कि सड़क, नालों में कूड़ा फेंकने वालों पर निगम सख्ती से पेश आएगा।मंगलवार को नगर निगम सभागार में मेयर शर्मा ने डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का काम कर रहीं दोनों कंपनी के अधिकारियों के साथ ही यूजर चार्ज वसूल कर रहीं स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के साथ बैठक की। इसमें बताया गया कि सिडकुल में काम करने वाले अधिकतर कर्मचारी सुबह घरों से निकल जाते हैं और कूड़ा कलेक्शन वाहन उसके बाद वहां पहुंचता है। इस कारण ऐसे तमाम घरों का कूड़ा नगर निगम के वाहन नहीं उठा पाते हैं। ये कूड़ा इधर-उधर फेंका जाता है।

मेयर ने कहा कि ऐसी व्यवस्था बनाएं कि सिडकुल में काम करने वालों की अधिक संख्या वाले क्षेत्रों में उनके ड्यूटी में जाने से पहले कूड़ा वाहन पहुंच जाए।ऐसे स्थानों पर सुबह और शाम दो बार कूड़ा कलेक्शन वाहन भेजने के निर्देश दिए। कहा कि यूजर चार्ज नहीं देने वालों को चेतावनी देने के बाद कार्रवाई की जाएगी। वहां मुख्य नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल, उपनगर आयुक्त शिप्रा जोशी, राजू नबियाल, हर्षपाल चंडोक, रेनू शर्मा, ममता नेगी मौजूद थे।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments