Sunday, April 19, 2026
spot_img
Homeअपराधजमकर किया हंगामा छात्र नेताओं ने पुलिस चौकी इंचार्ज पर लगाया मारपीट...

जमकर किया हंगामा छात्र नेताओं ने पुलिस चौकी इंचार्ज पर लगाया मारपीट और गाली गलौज का आरोप

हल्द्वानी। छात्र संघ नेताओं ने नैनीताल जिले के हल्दूचौड़ पुलिस चौकी इंचार्ज पर मारपीट व गाली गलौज का आरोप लगाते हुए देर रात तक जमकर हंगामा किया। यही नहीं चौकी इंचार्ज के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर छात्र संघ के नेता चौकी के सामने ही धरने बैठ गए। काफी देर तक हुए हंगामे के बाद मौके पर पहुंची लालकुआं कोतवाली पुलिस ने किसी तरह से मामले को शांत कराया। लेकिन छात्र संघ के लोगों ने कहा कि चौकी इंचार्ज को नहीं हटाया जाता है तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। देर रात कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर निवर्तमान छात्रसंघ सचिव महेश बिष्ट व छात्रसंघ सचिव खजान चंद्र आर्य सहित उनके गाड़ी से हरे कृष्णा गोधाम मंदिर के लिए जा रहे थे। जहां छात्र संघ के नेताओं ने हल्दूचौड़ चौकी इंचार्ज पर मारपीट व गाली गलौज का आरोप लगाते हुए छात्रसंघ पदाधिकारी बाजार के मुख्य चौराहे पर धरने पर बैठ गए। छात्रसंघ सचिव महेश बिष्ट ने बताया कि वह अपने सहयोगियों के साथ गौधाम दर्शन के लिए जा रहे थे।

इस दौरान हल्दूचौड़ चौकी इंचार्ज अपनी सरकारी गाड़ी में वहां पहुंचे और गाली गलौज करते हुए छात्रसंघ नेताओं पर लाठी चलाना शुरू कर दिया। चौकी इंचार्ज द्वारा छात्र नेताओं को लाठी से मारने और गाली गलौज की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और छात्र नेता भी पहुंच गए। इसके बाद देर रात तक हंगामा होता रहा हंगामा बढ़ता देख लालकुआं कोतवाली प्रभारी दिनेश फर्त्याल भी मौके पर पहुंचे और छात्र नेताओं को समझाने की कोशिश की। लेकिन छात्र नेता चौकी इंचार्ज को हटाने की मांग को लेकर पुलिस चौकी के बाहर धरने पर बैठ गए। धरना देर रात तक जारी रहा छात्र नेताओं ने चेतावनी दी है कि जब तक चौकी इंचार्ज को नहीं हटाया जाता है तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। वहीं इस पूरे मामले में लालकुआं कोतवाली प्रभारी दिनेश फर्त्याल का कहना है कि छात्र नेताओं द्वारा मामले की निष्पक्ष जांच के लिए एप्लीकेशन दी गई है। पूरे मामले की जांच कराई जाएगी।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments