गोरखपुर। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मनाई गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पैडलेगंज स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधान परिषद सदस्य डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस के साहस और पराक्रम ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम को नई शक्ति प्रदान की थी। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में अपने करिश्माई नेतृत्व से देश की युवा शक्ति को संगठित किया। संपूर्ण राष्ट्र नेताजी के पराक्रम व संघर्ष के लिए सदैव ऋणी रहेगा।
उन्होंने कहा कि नेताजी ने ब्रिटिश शासन से भारत को आजाद कराने के लिए आजाद हिंद फौज का गठन किया। तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा का नारा दिया और स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, ऐसे भारत मां के महान सपूत को कोटि-कोटि नमन। इस अवसर पर महामंत्री ओम प्रकाश शर्मा, अच्युतानंद शाही, रमेश प्रताप गुप्ता, उपाध्यक्ष रणविजय शाही, वीरेंद्र पांडेय, शशिकांत सिंह ,मनोज अग्रहरी, अवधेश अग्रहरि, मंडल अध्यक्षगण अमित कुमार श्रीवास्तव, प्रदीप सिंह, प्रशांत विश्वकर्मा सहित अन्य कई लोग थे।







