Sunday, April 19, 2026
spot_img
Homeउत्तराखण्डपेयजल किल्लत दूर करने के लिए दिया सांकेतिक धरना

पेयजल किल्लत दूर करने के लिए दिया सांकेतिक धरना

गैरसैंण। नगर की गुरुरामराय कॉलोनी में पेयजल किल्लत बनी हुई है। मंगलवार को ममंद अध्यक्ष गणेशी देवी के नेतृत्व में महिलाओं ने तहसील परिसर में सांकेतिक धरना दिया और जल्द पेयजल आपूर्ति सुचारु कराने की मांग को लेकर प्रशासन को ज्ञापन दिया। गणेशी देवी ने कहा कि पानी की नियमित आपूर्ति न होने से लोगों की दिनचर्या पर असर पड़ रहा है। वहीं जल संस्थान के अवर अभियंता हेमंत हरारे ने कहा कि कॉलोनी में पेयजल की नियमित व्यवस्था करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द पानी की आपूर्ति सुचारु की जाएगी। इस मौके पर उमा, बसंती, महेशी देवी, राजेंद्र बिष्ट और हयात सिंह आदि मौजूद रहे।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments