Saturday, April 18, 2026
spot_img
Homeअपराधदस लोग गिरफ्तार मामूली बात पर दो पक्षों में चली लाठियां सोशल...

दस लोग गिरफ्तार मामूली बात पर दो पक्षों में चली लाठियां सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

रुड़की में मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के टांडा भनेड़ा गांव में दो पक्षों में मामूली विवाद इतना बढ़ गया कि जमकर लाठी डंडे चले। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया। इसके बाद मामले में दस लोगों को गिरफ्तार किया गया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरचंद शर्मा ने बताया कि गांव में दो पक्षों के बीच मामूली बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। देखते ही देखते कहासुनी का मामला गाली गलौज में बदल गया और फिर दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई।दोनों पक्षों के लोगों में जमकर लाठी डंडे चले। इस मारपीट में कई लोग घायल हुए हैं। मामले में कोई भी तहरीर नहीं आई है। पुलिस ने अपने स्तर से ही जांच पड़ताल के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments