Saturday, April 18, 2026
spot_img
Homeअपराधपड़ोसी देश में बेचने की फिराक में थे आरोपी 11 बाइकों के...

पड़ोसी देश में बेचने की फिराक में थे आरोपी 11 बाइकों के साथ दो गिरफ्तार वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़

गदरपुर में पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार कर चोरी की 11 बाइक बरामद की है। चोर चोरी की बाइकों को पड़ोसी देश नेपाल में बेचने की फिराक में थे। शुक्रवार को एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने पत्रकार वार्ता में बताया कि 10 जून को आवास विकास काॅलोनी निवासी धर्म पाल की बाइक चोरी हो गई थी। बृहस्पतिवार आधी रात पुलिस ने मझरा शिला रोड से बाइक सवारों हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम विक्की बजाज निवासी बस अड्डा कॉलोनी गदरपुर और मनोज शर्मा निवासी दुमकाबंगर बच्ची, धर्मा कालोनी, हल्दूचौड़ बताया। उन्होंने बाइक को श्मशान घाट पार्किंग से चोरी करने की बात कबूली। पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर यूपी-उत्तराखंड की सीमा पर कुलवंत नगर डाम के पास बेर की झाड़ियों में छिपा कर रखी गई चोरी की 10 बाइक बरामद की। इसमें से सात बाइक रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप से चोरी हुई थीं। पुलिस ने अभियुक्तों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments