Thursday, May 21, 2026
spot_img
Homeउत्तराखण्डयूपीसीएल के सामने चुनौती गर्मी बढ़ने के साथ ही प्रदेश में बिजली...

यूपीसीएल के सामने चुनौती गर्मी बढ़ने के साथ ही प्रदेश में बिजली की मांग में आया रिकॉर्ड उछाल

गर्मी बढ़ने के साथ ही प्रदेश में बिजली की मांग में रिकॉर्ड उछाल आ गया है। हालांकि यूपीसीएल प्रबंधन का दावा है कि फिलहाल कहीं भी घोषित कटौती नहीं हो रही है। प्रदेश में महीने के शुरू में बिजली की मांग चार करोड़ यूनिट थी जो बढ़कर 5.8 करोड़ यूनिट तक पहुंच गई है।मई में ही बिजली की मांग छह करोड़ यूनिट पार कर जाएगी। ऐसे में यूपीसीएल के लिए बिजली की उपलब्धता चुनौती बनी हुई है। अच्छी बात यह है कि यूपीसीएल के पास अभी मांग के सापेक्ष 5.9 करोड़ यूनिट की उपलब्धता है। लिहाजा, निगम प्रबंधन का कहना है कि कहीं भी कटौती नहीं की जा रही है। यह अलग बात है कि ओवर लोड या अन्य कारणों से कई जगहों पर ट्रिपलिंग की समस्या सामने जरूर आ रही है। पिछले दो दिन में ही बिजली की मांग 5.3 करोड़ यूनिट से 5.8 करोड़ यूनिट पहुंची है।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments