Friday, May 1, 2026
spot_img
Homeउत्तराखण्डडीएम ग्राउंड जीरो पर देर रात्रि कंट्रोल रूम पहुंचे मौसम विभाग का...

डीएम ग्राउंड जीरो पर देर रात्रि कंट्रोल रूम पहुंचे मौसम विभाग का दो दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसको देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र और यात्रा कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने वहां लगी सीसीटीवी कैमरों के जरिए यात्रा मार्ग, संवेदनशील जगहों और मौसम की स्थिति की निगरानी व्यवस्था को परखा।

डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निगरानी और सूचना तंत्र को और मजबूत किया जाए, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई हो सके। उन्होंने साफ कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता है और इसके लिए 24 घंटे सतर्क रहना जरूरी है।जिलाधिकारी ने एसओएस कॉल सेंटर की कार्यप्रणाली भी जांची और निर्देश दिए कि सूचना का आदान-प्रदान तेज और सटीक होना चाहिए। आपदा या आपात स्थिति में तुरंत रिस्पॉन्स देने के लिए सिस्टम को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया। अधिकारियों को 24 घंटे निगरानी रखने और हर सूचना पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments