Friday, April 17, 2026
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशराम मंदिर परिसर दिखेगा वनवास काल का माहौल जलाशय का निर्माण अंतिम...

राम मंदिर परिसर दिखेगा वनवास काल का माहौल जलाशय का निर्माण अंतिम दौर में 10 एकड़ में पंचवटी का निर्माण पूरा

राम मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभव से जोड़ने के लिए 10 एकड़ क्षेत्र में विकसित की जा रही भव्य पंचवटी का निर्माण लगभग पूरा हो गया है। यह विशेष उद्यान भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण के वनवास काल की स्मृतियों को जीवंत करेगा। परिसर में प्रवेश करने वाले श्रद्धालु यहां प्रकृति, संस्कृति और आस्था का अनूठा संगम देख सकेंगे।पंचवटी का निर्माण इस प्रकार किया गया है कि यहां आने वाले श्रद्धालुओं को वनवास काल का वातावरण महसूस हो। हरियाली से आच्छादित इस क्षेत्र में पारंपरिक शैली के वृक्ष, प्राकृतिक पगडंडियां, विश्राम स्थल और शांत वातावरण तैयार किया गया है।

उद्यान में विशेष रूप से धार्मिक व औषधीय महत्व वाले वृक्ष लगाए गए हैं, जिनका उल्लेख रामायण और भारतीय परंपरा में मिलता है। परिसर में विकसित की गई हरियाली, वृक्षों की कतारें और प्राकृतिक संरचना इस स्थल को विशेष आकर्षण प्रदान कर ही हैं। जीएमआर कंपनी की ओर से पंचवटी को विकसित किया गया है। राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि पंचवटी केवल उद्यान नहीं बल्कि, रामायण युग की जीवनशैली का प्रतीक होगा। यहां औषधीय महत्व के पांच प्रकार के वृक्ष लगाए गए हैं।

अंतिम चरण में पहुंचा जलाशय का निर्माण
राम मंदिर परिसर में बन रही पंचवटी की सबसे बड़ी खासियत यहां बन रहा जलाशय है, जिसका निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है और इस माह के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है। परिसर में यह जलाशय न केवल सौंदर्य बढ़ाएगा, बल्कि पक्षियों, वन्य जीवों और प्राकृतिक पारिस्थितिकी के संरक्षण में भी सहायक होगा। श्रद्धालुओं के लिए यह स्थान ध्यान, शांति, साधना और प्रकृति के बीच आत्मिक अनुभूति का केंद्र बनेगा।

29 को योगी करेंगे शिव मंदिर पर ध्वजारोहण
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगामी 29 अप्रैल को अयोध्या दौरे को देखते हुए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। मुख्यमंत्री राम मंदिर के परकोटा में स्थित शिव मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण करेंगे। वह हरदोई में आयोजित एक कार्यक्रम में पीएम मोदी के साथ शामिल होंगे, उसके बाद शाम पांच बजे अयोध्या पहुंचेंगे और ध्वजारोहण समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री करीब दो घंटे तक अयोध्या में रहेंगे।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments