Friday, April 17, 2026
spot_img
Homeउत्तराखण्डक्षय रोग केंद्र में तैनात कर्मियों को दो महीने से नहीं मिल...

क्षय रोग केंद्र में तैनात कर्मियों को दो महीने से नहीं मिल रहा मानदेय

ऋषिकेश। उप जिला चिकित्सालय परिसर में संचालित क्षय रोग केंद्र में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की ओर से तैनात कर्मचारियों को दो महीने का मानदेय नहीं मिला है। इसकी वजह से कर्मचारियों को परिवार का भरण पोषण करने में परेशानी हो रही है। उच्चाधिकारियों से शिकायत के बाद भी कर्मचारियों की समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।एसपीएस राजकीय चिकित्सालय परिसर में संचालित क्षय रोग केंद्र में वर्तमान समय में करीब 285 टीबी मरीज पंजीकृत हैं। इन मरीजों की स्वास्थ्य जांच के लिए अस्पताल में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की ओर से करीब चार अस्थायी कर्मचारी तैनात किए गए हैं।कर्मचारियों को बीते नवंबर और दिसबंर महीने का मानदेय नहीं मिला है। कर्मचारियों ने बताया कि बिना पैसों के परिवार का भरण पोषण करने में परेशानी हो रही है। घर का राशन, बच्चों की स्कूल फीस संबंधी विभिन्न परेशानी हो रही है।

कोट
बजट का अभाव होने के कारण ऐसी परेशानी बनी हुई है। शासन स्तर पर प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही कर्मचारियों को मानदेय भुगतान किया जाएगा। – डॉ. मनोज वर्मा, जिला क्षय रोग अधिकारी

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments