Saturday, April 18, 2026
spot_img
Homeउत्तराखण्डहल्द्वानी कोतवाली के पास भी लगा जाम ट्रैफिक दबाव बढ़ा एक किलोमीटर...

हल्द्वानी कोतवाली के पास भी लगा जाम ट्रैफिक दबाव बढ़ा एक किलोमीटर दूरी तय करने में लगे 15 मिनट

वीकेंड के बाद पर्यटक लौटने लगे हैं। इससे शहर में वाहनों का दबाव बढ़ गया है। ऐसे में सोमवार को काठगोदाम में दिन भर वाहन रेंगते रहे। कोतवाली के सामने यूपी की बसों के कारण कई बार जाम लगता रहा। सोमवार को सरकारी दफ्तर खुलने और पर्यटकों के वाहनों के कारण काठगोदाम नरीमन चौराहे से लेकर रानीबाग तिराहे तक वाहन रेंगते रहे। काठगोदाम से रानीबाग पहुंचने में वाहन स्वामियों को आधा घंटा लग गया। उधर बाजार में जाम की वजह से लोगों को एक किलोमीटर की दूरी तय करने में 15 मिनट लग गए।रोडवेज की बसों के बस अड्डे में घुसने के कारण कोतवाली के सामने जाम लगता रहा। हालांकि तिराहे-चौराहे पर पुलिस फोर्स मौजूद रहा।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments