Saturday, April 18, 2026
spot_img
Homeअपराधजमकर किया हंगामा बड़ेथी में शराब की उप दुकान खुलने पर महिलाओं...

जमकर किया हंगामा बड़ेथी में शराब की उप दुकान खुलने पर महिलाओं ने जताया विरोध

उत्तरकाशी के बड़ेथी में शराब की उप दुकान खुलने पर गांव की महिलाओं ने विरोध जताया। रविवार को महिलाओं ने जमकर हंगामा किया। महिलाओं ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि गांव में शराब की दुकान बंद होने तक विरोध जारी रहेगा। नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर-7 में शराब की दुकान की उप दुकान खोली गई है। इस पर महिला मंगल दल, युवक मंगल दल से जुड़ी महिलाओं और युवाओं ने बड़ेथी बाजार में विरोध प्रदर्शन कर जमकर हंगामा किया। हंगामे की खबर पर धरासू पुलिस मौके पर पहुंची और महिलाओं को समझाने का प्रयास किया लेकिन महिलाएं शराब की दुकान बंद करने की मांग अड़ी हैं।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments