Saturday, May 9, 2026
spot_img
Homeउत्तराखण्डचालक समेत दो लोग थे सवार चार दुकान रोड पर हादसा रेलिंग...

चालक समेत दो लोग थे सवार चार दुकान रोड पर हादसा रेलिंग तोड़ते हुए खाई में गिरा वाहन

मसूरी में चार दुकान रोड पर हादसा हो गया। एक वाहन रेलिंग तोड़ते हुए खाई में जा गिरा। वाहन में चालक समेत दो लोग सवार थे। गनीमत रही कि दोनों व्यक्ति सुरक्षित हैं।सिटी कंट्रोल रूम 112 से सूचना मिली थी कि वाहन रोड से नीचे गिर गया है और उसमें आग लग गई है। मसूरी से प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची। पिकअप वाहन (UK 09 CA 1086 ) चार दुकान से आगे रोड से नीचे गिरा हुआ था। मौके पर वाहन में किसी प्रकार की आग नहीं लगी हुई थी।दुर्घटना में किसी भी व्यक्ति को कोई चोट नहीं आई है। वाहन में सवार दोनों व्यक्ति सुरक्षित हैं। मौके पर पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की गई।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments