Sunday, May 17, 2026
spot_img
Homeअपराधनकदी और आभूषण से भरा बैग ले उड़ा चोर

नकदी और आभूषण से भरा बैग ले उड़ा चोर

स्वर्गाश्रम स्थित परमार्थ निकेतन की कैंटीन में आभूषण और नकदी से भरा पर्स चोर ले उड़ा। कैंटीन में पर्स चोरी करने का वीडियो कैंटीन परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। पर्स चोरी की शिकायत कोतवाली लक्ष्मणझूला में दी गई है। मस्कट से आए एक बुजुर्ग दंपती दिनेश पवानी और ज्योति पवानी ने बताया कि 15 मई शाम वह परमार्थ निकेतन आश्रम की कैंटीन में भोजन कर रहे थे। इस दौरान किसी ने उनका पर्स चोरी कर दिया। उन्होंने बताया कि पर्स में उनके करीब 15 से 20 हजार की नकदी और लाखों रुपये के सोने के आभूषण थे। उन्होंने बताया कि आभूषणों में उनके पर्स में तीन हीरे की अंगूठी, एक गुरु स्टोन अंगूठी और एक रूबी की अंगूठी शामिल थी। चोरी की शिकायत उन्होंने कोतवाली लक्ष्मणझूला पुलिस से की है। पर्स चोरी की घटना भी कैंटीन परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है। वीडियो में एक व्यक्ति पर्स उठाता हुआ दिख रहा है। आरोप है कि कोतवाली पुलिस उनकी शिकायत दर्ज करने को तैयार नहीं है। प्रभारी निरीक्षक सूर्यभूषण नेगी बताया कि मामले में जांच की जा रही है।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments