Thursday, April 16, 2026
spot_img
Homeखास खबरतीन कांवड़ियों की मौत और दो घायल गाजियाबाद के मोदीनगर में दर्दनाक...

तीन कांवड़ियों की मौत और दो घायल गाजियाबाद के मोदीनगर में दर्दनाक हादसा कार ने बाइकों को मारी टक्कर

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के मोदीनगर में बड़ा हादसा हुआ है। हादसे में तीन कांवड़ियों की मौत हो गई। जबकि दो बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है।दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर मोदीनगर के भोजपुर के कलछीना गांव के पास बीती रात करीब तीन दर्दनाक हादसा हुआ। बाइक पर हरिद्वार से जल लेकर आ रहे पांच कांवड़ियों को कार ने टक्कर मार दी।

हादसे में तीन की मौत हो गई और दो घायल हो गए। मृतक देवेंद्र(40), हरेंद्र(38) और अजय (24) फरीदाबाद के रहने वाले थे। एक बाइक पर तीन युवक जबकि दूसरी पर दो युवक सवार थे। फिलहाल पुलिस ने दो घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments