Monday, April 20, 2026
spot_img
Homeउत्तराखण्डतीन लोग चोटिल यमुनोत्री हाईवे पर दो बसों में टक्कर

तीन लोग चोटिल यमुनोत्री हाईवे पर दो बसों में टक्कर

यमुनोत्री हाईवे पर बर्निगाड़ के समीप दो बसों में टक्कर हो गई। हादसे में वाहन चालक सहित लोगों को गंभीर चोटें आईं हैं। जिन्हें आपातकालीन 108 वाहन से सीएचसी नौगांव में भर्ती करवाया गया, दोनों बसों में सवार अन्य लोगों को मामूली चोटें आई हैं।थानाध्यक्ष पुरोला मोहन कठैत ने बताया कि शुक्रवार सुबह 11:30 बजे उत्तराखंड परिवहन की बस बड़कोट से देहरादून के लिए चली थी, जो नौगांव से करीब आठ किमी आगे पहुंचने पर विकासनगर से आ रही प्राइवेट बस से टकरा गई। इस हादसे में प्राइवेट बस का चालक बबली निवासी डाकपत्थर और दो यात्रियों को गंभीर चोट आई। तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांव पहुंचाया गया। अन्य लोग घटना स्थल से अपने गंतव्य को चले गए।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments