Monday, September 28, 2026
Homeअपराधशराब के साथ तीन युवक गिरफ्तार

शराब के साथ तीन युवक गिरफ्तार

आबकारी विभाग और जनपद प्रवर्तन दल ने रायवाला में एक कार से 240 लीटर कच्ची शराब बरामद कर तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। यह शराब काशीपुर से ऋषिकेश ले जाई जा रही थी। आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर टीम ने रायवाला के सत्यनारायण मंदिर के पास कार को घेराबंदी कर पकड़ा। तलाशी में कार से आठ कट्टों में भरी 240 लीटर कच्ची शराब मिली। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि यह शराब काशीपुर के मुकुंदपुर से तैयार कर ऋषिकेश के मनसा देवी क्षेत्र में बिक्री के लिए ले जाई जा रही थी। गिरफ्तार युवकों में एक काशीपुर का और दो ऋषिकेश के निवासी हैं। तीनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज किया गया है।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments