Wednesday, November 5, 2025
advertisement
Homeउत्तराखण्डदूषित पानी की आपूर्ति से व्यापारियों में आक्रोश

दूषित पानी की आपूर्ति से व्यापारियों में आक्रोश

अल्मोड़ा। नगर में लंबे समय से हो रही दूषित पानी की आपूर्ति से हर कोई परेशान है। व्यापारी भी इसे रोकने की मांग पर मुखर हुए हैं। उन्होंने जल संस्थान के ईई अरुण कुमार सोनी को ज्ञापन देकर जल्द दूषित पानी की आपूर्ति रोकने की मांग की। शनिवार को संगठन के जिलाध्यक्ष मनोज सिंह पवार के नेतृत्व में व्यापारी जल संस्थान कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कहा कि लंबे समय से नगर में दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है, इससे लोग बीमारी की जकड़ में आने लगे हैं। नलों में दूषित पानी की आपूर्ति होने से लोगों को प्राकृतिक जल स्रोतों की दौड़ लगानी पड़ रही है। कहा कि संस्थान बारिश से कोसी बैराज में सिल्ट जमा होना कारण बता रहा है। बारिश के लंबे समय बाद भी शुद्ध जलापूर्ति न होना गंभीर है। चेतावनी देते हुए कहा यदि जल्द शुद्ध पानी की आपूर्ति नहीं हुई तो वे आंदोलन करेंगे।

डे केयर संस्था ने जताया आक्रोश
अल्मोड़ा। डे केयर संस्था ने रैमजे इंटर कॉलेज के सभागार बैठक कर नगर में हो रही दूषित पानी की आपूर्ति पर आक्रोश जताया। उन्होंने जल्द व्यवस्था में सुधार न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। वहां पर गजेंद्र सिंह, चंद्रमणि भट्ट, डॉ. अरुण पंत, आनंद सिंह बगड़वाल, डॉ. गोकुल रावत, डॉ. जेसी दुर्गापाल, पीएस सत्याल आदि मौजूद रहे। इस मौके पर नगर अध्यक्ष संजय साह, नगर महासचिव दीप चंद्र जोशी, नगर उपाध्यक्ष आनंद सिंह भोज, जिला संगठन मंत्री नीरज थापा, कोषाध्यक्ष गणेश जोशी, जिला महिला उपाध्यक्ष वंदना वर्मा, नगर महिला उपाध्यक्ष मनु गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष हिमांशु बिष्ट, प्रमोद पवार सहित कई व्यापारी शामिल रहे।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments