Friday, April 17, 2026
spot_img
Homeउत्तराखण्डशाम सात बजे से सुबह छह बजे तक बंद रहेगी आवाजाही भूस्खलन...

शाम सात बजे से सुबह छह बजे तक बंद रहेगी आवाजाही भूस्खलन से रास्ता हुआ खतरनाक

मसूरी-देहरादून मार्ग शाम सात बजे से लेकर सुबह छह बजे तक वाहनों के लिए पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। इस दौरान आकस्मिक सेवाओं जैसे एंबुलेंस, 108 सेवा को छूट रहेगी।मसूरी-दून मार्ग हल्के वाहनों के लिए खोला गया है, लेकिन लगातार हो रही बारिश, भूस्खलन के कारण मार्ग कई जगह क्षतिग्रस्त हैं। इसको देखते हुए प्रशासन ने रात्रि में मसूरी-दून मार्ग में वाहनों का प्रवेश बंद किया है। शहर कोतवाल संतोष कुंवर ने बताया कि मार्ग कई जगह क्षतिग्रस्त होने से आवाजाही के लिए खतरनाक बना हुआ है। मसूरी में लगातार बारिश और रात को घना कोहरा भी छा रहा है। ऐसे में पर्यटकों की सुरक्षा को देखते हुए उच्चाधिकारी की ओर से निर्णय लिया गया है कि देहरादून-मसूरी मुख्य मार्ग शाम सात बजे से सुबह छह बजे तक बंद रखा जाए।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments