Wednesday, November 5, 2025
advertisement
Homeउत्तराखण्डअन्य छह लोगों का उपचार जारी 11 घायलों को एम्स से मिली...

अन्य छह लोगों का उपचार जारी 11 घायलों को एम्स से मिली छुट्टी

उत्तरकाशी के गंगनानी में हुई बस दुर्घटना में घायल 17 तीर्थयात्रियों को उपचार के लिए बुधवार की सुबह एम्स में भर्ती कराया गया था। संस्थान के जनसंपर्क अधिकारी संदीप कुमार सिंह ने बताया कि हालत में सुधार होने पर 17 में से 11 लोगों को बृहस्पतिवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती उत्तरकाशी बस दुर्घटना के 11 घायलों के स्वास्थ्य में सुधार होने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। दुर्घटना में घायल अन्य 6 लोगों का उपचार अभी जारी है। जिनमें उषा जोशी, अनुज, विनोद, भूपेंद्र, महेश, पद्मा, नवीन, संजय रस्तोगी, गीता, रमेश और दीपा देवी शामिल हैं। वहीं लीलाधर, पूरण सिंह, संध्या, रेखा रस्तोगी, विजय और महेंद्र का उपचार अभी जारी है।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments