Sunday, April 19, 2026
spot_img
Homeउत्तराखण्डतेंदुए के हमले से किशोर समेत दो घायल

तेंदुए के हमले से किशोर समेत दो घायल

काशीपुर। ग्राम शिव नगर ढकिया नंबर एक के एक खेत में मशीन से गेहूं कटाई का काम चल रहा था। इस दौरान लोगों ने वहां तेंदुआ देखा। शोर मचाने पर तेंदुआ एक खेत में छिप गया। तेंदुए घुसने से कटाई कार्य बंद हो गया है। तेंदुए के हमले से किशोर समेत दो लोग घायल हो गए। एक घायल का सरकारी अस्पताल में इलाज कराया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर छुट्टी दे दी है। इस दौरान अचानक तेंदुए ने ग्राम हरिनगर निवासी 16 वर्षीय विनीत पर भी हमला कर दिया है। इसके बाद तेंदुए ने खेत की तरफ आ रहे सूरजपाल पुत्र छिद्दा सिंह पर हमला कर दिया। इससे सूरजपाल खेत की मेड़ पर जा गिरा। तेंदुए ने उसके गले पर हमला करना चाहा तो उसने बचाव के लिए अपना बायां हाथ आगे कर दिया, जिसे तेंदुए ने चबा दिया। परिजनों ने लहूलुहान सूरजपाल को एलडी भट्ट राजकीय उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसका इलाज कर छुट्टी कर दी है।

कोट
ढकिया नंबर एक से खेत में तेंदुआ दिखने की सूचना आई है। टीम भेज दी गई है। टीम के आने पर रिपोर्ट के आधार पर तेंदुए को पकड़ने की कार्रवाई की जाएगी। – देवेंद्र सिंह रजवार, वन क्षेत्राधिकारी

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments