Wednesday, May 6, 2026
spot_img
Homeउत्तराखण्डउत्तराखंड बोर्ड पहली बार की जा रही पहल शत प्रतिशत अंक वाले...

उत्तराखंड बोर्ड पहली बार की जा रही पहल शत प्रतिशत अंक वाले विषयों के शिक्षक होंगे सम्मानित

उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में छात्रों के शत प्रतिशत अंक वाले विषयों के शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। शिक्षकों को सम्मान में स्मृति चिह्न और प्रमाण पत्र दिया जाएगा। अभी तक केवल मेधावी छात्र सम्मानित किए जाते रहे हैं, जबकि पहली बार शिक्षक भी सम्मानित होंगे।उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षा में इस साल हाईस्कूल में 28.20 प्रतिशत छात्र-छात्राएं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं। जबकि 42.86 द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण है। इसके अलावा इंटरमीडिएट में 41.32 प्रतिशत छात्र-छात्राएं प्रथम श्रेणी और 34.82 प्रतिशत द्वितीय श्रेणी वाले हैं। वहीं, कई छात्र-छात्राओं के विभिन्न विषयों में शत प्रतिशत अंक हैं। उत्तराखंड बोर्ड की ओर से पहली बार इस तरह के शिक्षकों को चिह्नित कर उन्हें पुरस्कृत किए जाने की तैयारी है।उत्तराखंड बोर्ड के सचिव विनोद सिमल्टी ने बताया कि शानदार रिजल्ट देने वाले शिक्षकों को विभाग की ओर से चिह्नित किया जा रहा है। इस तरह के शिक्षकों की संख्या दो सौ या इससे अधिक हो सकती है। शिक्षकों को सम्मानित किए जाने से निश्चित रूप से शिक्षकों को प्रोत्साहन मिलेगा।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments