Thursday, April 23, 2026
spot_img
Homeउत्तराखण्डउत्तराखंड हाईकोर्ट मुख्य न्यायाधीश आज होंगे सेवानिवृत्त

उत्तराखंड हाईकोर्ट मुख्य न्यायाधीश आज होंगे सेवानिवृत्त

उत्तराखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस नरेन्दर जी गुहानाथन आज सेवानिवृत्त हो जाएंगे। इस संबंध में हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की सभागार में आम सभा का आयोजन किया गया। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन और सभी अधिवक्ताओं की ओर से मुख्य न्यायाधीश जी नरेन्दर को पुष्पगुच्छों के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की ओर से उनके बेहतर कामकाज के लिए उनको सम्मानित किया गया और भविष्य के लिए बधाई दी है। बार एसोसिएशन सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान चीफ जस्टिस ने सभी अधिवक्ताओं का धन्यवाद अदा किया और कहा कि उत्तराखंड से उनको बेहद ही लगाव रहा है और सभी के सहयोग के लिए वकीलों का धन्यवाद किया। चीफ जस्टिस ने कहा कि वो लगातार ही उत्तराखंड और नैनीताल आते रहेंगे।

spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine
https://bharatnews-live.com/wp-content/uploads/2025/10/2-5.jpg





Most Popular

Recent Comments